फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lekhpalas demonstrated against demands

मांगों को लेकर लेखपालों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Sep 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lekhpalas demonstrated against demands
बहराइच में मंगलवार को तहसील सभागार में धरने पर बैठे लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। समाधान दिवस में आने वाले लोगों को लेखपालों की हड़ताल के चलते मायूस होकर लौटना पड़ा। लेखपाल अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जयराज सिंह और जिला मंत्री त्रियुगीनरायन शुक्ला की अगुवाई में लेखपालों ने सदर तहसील परिसर में कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल संघ वेतन भत्ते, प्रोन्नति और पेंशन विसंगति समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। लेकिन इसके बावजूद अभी तक सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तीन सितंबर को सांकेतिक धरना और प्रदर्शन के बावजूद कोई भी आदेश जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में लेखपाल अब आंदोलन को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार किया। सदर तहसील के अध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा की अगुवाई में लेखपालों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। उधर मोतीपुर, पयागपुर, कैसरगंज, महसी और नानपारा तहसील में भी लेखपालों ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed