{"_id":"5d8e3d4a8ebc3e93a76ff3e0","slug":"lekhpalas-also-performed-on-the-third-day-bahraich-news-lko483885058","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बहराइच के सदर तहसील में शुक्रवार को प्रदर्शन करते लेखपाल।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कन्नौज में लेखपालों के साथ हुई घटना के विरोध में जिले के लेखपालों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राजस्व निरीक्षक संघ, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, संग्रह अनुसेवक संघ व उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भी शामिल हो गया है।
सदर तहसील परिसर में सभी ने धरना देते हुए दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी, उनके बार प्रैक्टिस का पंजीकरण निरस्त करने और डीएम तथा एसपी का स्थानांतरण करने की मांग की।
धरने में जिलाध्यक्ष जयराज सिंह, त्रियुगीनरायन शुक्ला, महेंद्र कुमार मिश्र, अवधेश कुमार, अरुण त्रिपाठी, मंशाराम, विजयराज वर्मा, रचना यादव, आशुतोष मिश्रा मौजूद रहे। उधर नानपारा, पयागपुर, कैसरगंज, महसी और मोतीपुर तहसील के लेखपालों व कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन करते हुए घटना की निंदा की।