{"_id":"63c048a294bc4942af52615b","slug":"leaders-asked-for-bypass-and-agriculture-university-bahraich-news-lko6663316184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेताओं ने मांगा बाईपास और कृषि विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेताओं ने मांगा बाईपास और कृषि विश्वविद्यालय
विज्ञापन
12 बीएचआर 55 - लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलते बहराइच के सांसद व विधायक।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले के सांसद व विधायकों ने शहर की बेहतरी के लिए सीएम योगी से एक नए बाईपास, कृषि विश्वविद्यालय के साथ ही पुलों व स्कूलों की सौगात मांगी है। बीते बुधवार को जिले के सभी जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे थे। सभी ने शहर में व्याप्त सड़क बिजली व पेयजल की मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी के साथ ही मेडिकल कॉलेज में एक रिक्त पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही एक नया अस्पताल बनवाने के प्रस्ताव को भी प्रमुखता से उठाया।
सीएम योगी ने सभी के विकास कार्य से जुड़े प्रस्ताव लेते हुए इन्हें जल्द ही स्वीकृत कर शुरू करवाने का भरोसा दिलाया। सीएम से मुलाकात करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के शुभारंभ के लिए भी मुख्यमंत्री को जिले आने का आमंत्रण भी दिया। सीएम योगी से मिलने पहुंचे सांसद व विधायकों द्वारा बताया गया कि सभी ने शहर के विकास के लिए अलग अलग योजनाओं से जुड़े कार्यों का मसौदा सीएम को सौंपा है।
चौमुखी होगा जिले का विकास
जिले के चौमुखी विकास के लिए सीएम योगी से मिलकर शहर में गोंडा से लखनऊ को जोड़ने के लिए बाईपास, शहर में सीवर लाइन, जलभराव की समस्या दूर कराने, केडीसी से डिगिया तिराहे तक रोड चौड़ीकरण, मिहीपुरवा ब्लॉक में कन्या इंटर कॉलेज व एकलव्य मार्डन विद्यालय की मांग की गई है। साथ ही तहसील के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ करने के लिए भी सीएम को आमंत्रित किया गया। मिहीपुरवा ब्लॉक के दस गांवों को बाढ़ व कटान से बचाने, बारह सड़कों का निर्माण करवाने का प्रस्ताव भी दिया गया है। इसके साथ ही जिले में कृषि पर आधारित उद्योग व एक कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग भी की गई है। अक्षयवरलाल गोंड, सांसद बहराइच
विज्ञापन
सुधरेंगी सड़कें, बनेंगे नए पुल
मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ में हुई मुलाकात के दौरान सड़कों को सुधारने के साथ ही नए पुल बनवाने की मांग भी की गई है। सीएम को दिए गए प्रस्ताव में शहर में एक नए बाई पास के साथ ही सीवर लाइन, पार्किंग व्यवस्था, डाक बंगले के उच्चीकरण, विभिन्न मोहल्लों में होने वाले जलभराव से छुटकारे से जुड़ी कार्ययोजनाएं शामिल हैं। अनुपमा जायसवाल, सदर विधायक
विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर जोर
सीएम योगी से मिलकर मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों के रिक्त पदों पर शीघ्र नई तैनाती सुनिश्चित कराने के साथ ही शहर में एक नया जिला अस्पताल बनवाने की मांग प्रमुखता से की गई है। इसके साथ ही ट्रैफिक जाम के कारण होने वाली परेशानी दूर कराने, पयागपर में 441 हेक्टेयर तालाब का सौंदर्यीकरण कराने, पयागपुर मेें एक आईटीआई बनवाने, सरयू व टेढ़ी नदियों की सफाई कराने संबंधी प्रस्ताव भी सीएम को सौंपे गए हैं। सुभाष त्रिपाठी, विधायक पयागपुर
नानपारा में 100 बेड के अस्पताल का प्रस्ताव
विधानसभा क्षेत्र नानपारा मेें गढ़ी घाट पुल व संपर्क मार्गों के निर्माण, नगर पालिका का सीमा विस्तार करने, नानपारा में 100 बेड का नया अस्पताल बनवाने, बंद पड़े महिला अस्पताल की जगह संयुक्त अस्पताल बनवाने से जुड़ा प्रस्ताव भी सीएम को दिया गया है। इसके साथ ही जनसुविधाओं से जुड़ी सड़क, यातायात व बिजली की व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के लिए लंबित कार्ययोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरा कराने की मांग भी की गई है। रामनिवास वर्मा, विधायक नानपारा
बस स्टेशन व चीनी मिल का प्रस्ताव
सीएम योगी से मिलकर क्षेत्र में सड़क, अस्पताल, बाढ़ की समस्या को दूर कराने, नया स्कूल बनवाने से जुड़ी कार्ययोजना के साथ ही क्षेत्र में एकक नई चीनी मिल खुलवाने व मिहीपुरवा में नया बस स्टेशन संचालित कराने का प्रस्ताव भी सौंपा गया है। क्षेत्र के तीन ऐसे राजस्व गांव थे जिनकी फीडिंग न होने से विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था। इन कार्यों को कराने का प्रस्ताव भी सीएम को दिया गया है। सरोज सोनकर, विधायक बलहा
कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग
तहसील महसी क्षेत्र में अधिकांश लोगों के जीवनयापन का मुख्य पेशा कृषि है। यहां के लोगों को कृषि संबंधी बेहतर जानकारी प्राप्त हो सके। यहां किसानों को आधुनिक तकनीकी से खेती करने व अच्छी फसलों का चयन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यहां एक नए कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव भी सीएम योगी को सौंपा गया है। सुरेश्वर सिंह, भाजपा विधायक महसी
विपक्षी विधायकों से बनाए रखी दूरी
मुख्यमंत्री द्वारा 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की तैयारी की आड़ में विकास से जुड़े तीन करोड़ की धनराशि के अतिरिक्त कार्य करवाने की घोषणा की है। इसके लिए सीएम आवास पर जिले के जनप्रतिनिधियों की एक बैठक भी हुई लेकिन विपक्ष से जुड़े विधायकों को इसमें आमंत्रित नहीं किया गया। सीएम स्तर से हुई सार्वजनिक घोषणा के बाद भी विपक्षी पार्टियों से जुड़े जनप्रतिनिधियों को बैठक में न बुलाना समझ से परे है। आनंद यादव, सपा विधायक कैसरगंज
बैठक का प्रस्ताव नहीं मिला
विधानसभा क्षेत्र मेें विकास के नाम पर तीन करोड़ की धनराशि का आवंटन करने की घोषणा मुख्यमंत्री की ओर से की गई है। धनराशि का आवंटन किस दायरे में होगा। इसकी जानकारी नहीं हैं। मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों की जो बैठक हुई है, उसमें विपक्षी पार्टियों को शामिल नही किया गया है। न ही इस आशय का कोई प्रस्ताव ही उनसे मांगा गया है। मारिया शाह, सपा विधायक मटेरा