फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lawyer slaps tax officer of Nagar Palika Parishad, commotion

वकील ने नगर पालिका परिषद के टैक्स अधिकारी को मारा थप्पड़, हंगामा

Sat, 15 Feb 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Lawyer slaps tax officer of Nagar Palika Parishad, commotion
बहराइच के नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को अधिवक्ता व कर्मचारी के बीच हुए विवाद के बाद मार्ग जाम - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नगर पालिका के टैक्स अधिकारी शनिवार को ईओ के साथ कार्यालय में बैठ कर वार्ता कर रहे थे। तभी वहां पहुंचे एक अधिवक्ता की वरासत के मामले को लेकर टैक्स अधिकारी से कहासुनी हो गई। इस पर वकील ने टैक्स अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। इससे कर्मचारी आक्रोशित हो उठे। वे केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मामले की सूचना पाकर कई अधिवक्ता पहुंच गए। इसके बाद वकीलों व कर्मचारियों-सभासदों में जमकर नोंकझोंक हुई। वकीलों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर, नगर पालिका में तालाबंदी कर कर्मचारियों ने भी मार्ग पर कूड़े के वाहन व जेसीबी लगाकर जाम लगा दिया। नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बहराइच के टैक्स अधिकारी आशुतोष गुप्ता सुबह अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पवन कुमार के कार्यालय में बैठे थे। दोनों के बीच वार्ता हो रही थी। तभी अधिवक्ता कृष्ण कुमार एक साथी के साथ पहुंच गए। वरासत के मामले में रुपये मांगने का आरोप लगाने को लेकर हुई कहासुनी के दौरान वकील ने टैक्स अधिकारी को थप्पड़ मार दिया। सभी कर्मचारी अचानक हुई घटना से आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना पाकर नगर कोतवाल आरपी यादव कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर कई वकील पहुंच गए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी रेहान आढ़ती भी पहुंच गए। वकीलों से कर्मचारियों व सभासदों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। इसके बाद वकील बाहर आकर हंगामा करने लगे। उन्होंने मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उधर, नगर पालिका के कर्मचारियों ने वकीलों के हटते ही कूड़े के वाहन और जेसीबी लगाकर मार्ग जाम कर दिया। देर शाम तक वाहन वहीं खड़े रहे। सूचना पाकर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी को समझा कर शांत कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के बाद दोनों पक्षों में हुआ समझौता
सूचना पाकर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को बुलाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण मोहन श्रीवास्तव और महामंत्री रामपाल शुक्ला की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल और कर्मचारियों व चेयरमैन प्रतिनिधि के साथ बैठक हुई। नगर मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की अध्यक्षता में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद किसी ने कोई भी कार्रवाई न करने की बात कही। अध्यक्ष कृष्ण मोहन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता के बाद समझौता हो गया।
पत्रकारों से भी बदसुलूकी
घटना की सूचना मिलने पर कवरेज करने के लिए कुछ पत्रकार पहुंच गए थे। पत्रकारों ने जैसे ही मोबाइल निकाले। उनसे अभद्रता शुरू कर दी गई। इस मामले में पत्रकारों ने डीएम शंभु कुमार और एसपी से मुलाकात की, जिसमें कार्रवाई की मांग की गई।

यह लगाए गए थे आरोप
अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने टैक्स अधिकारी पर एक स्कूल की जमीन के वरासत के मामले में 12 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। विरोध पर कार्यालय में बंधक बनाने की भी बात कही। वहीं टैक्स अधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा और बिना बात के तमाचा मारने व जान से मारने की धमकी देने का प्रार्थना पत्र दिया था।

बहराइच के नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को अधिवक्ता व कर्मचारी के बीच हुए विवाद के बाद ईओ के कार?

बहराइच के नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को अधिवक्ता व कर्मचारी के बीच हुए विवाद के बाद ईओ के कार?- फोटो : BAHRAICH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed