फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Langur attacks rescue team; forest worker injured.

Bahraich News: रेस्क्यू करने पहुंची टीम पर लंगूर ने किया हमला, वनकर्मी घायल

Wed, 09 Sep 2026 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Langur attacks rescue team; forest worker injured.
रिसिया के इंदिरा नगर मोहल्ले में खानपान के ठेले पर बैठा लंगूर बंदर। -संवाद
रिसिया। नगर में पिछले करीब एक पखवारे से उत्पात मचा रहे लंगूर ने उसे सोमवार को पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इससे वनकर्मी असगर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। हमला करने के बाद लंगूर दीवार पर चढ़कर भाग निकला। नगरवासियों राजेश, सतीश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल और प्रखर लाट ने बताया कि लंगूर कई दिनों से लोगों पर हमला करने का प्रयास कर रहा है। सोमवार को चंद्रशेखर आजाद बालिका इंटर कॉलेज मार्ग पर भी उसने राहगीरों को दौड़ाया। इससे स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं में भी दहशत बनी रही। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लंगूर को पकड़ने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टीम की ओर से गोला दागे जाने के बाद लंगूर ने वनकर्मी पर हमला कर दिया। इसके बाद वह भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed