फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Land of farmers who did not give land for Shravasti Airport will be acquired

Bahraich News: श्रावस्ती एयरपोर्ट के लिए जमीन न देने वाले किसानों की भूमि होगी अधिग्रहित

Sat, 11 Jan 2025 06:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 11 Jan 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Land of farmers who did not give land for Shravasti Airport will be acquired
बहराइच। श्रावस्ती एयरपोर्ट के लिए जमीन न देने वाले किसानों की भूमि को अधिग्रहित किया जाएगा। इसके लिए बहराइच भूमि अधिग्रहण विभाग 9़ 3950 हेक्टयर भूमि के लिए एसआईए, सामाजिक समाघात अध्ययन के लिए अधिसूचना इसी हफ्ते जारी करने जा रहा है। इस अधिसूचना में तीन गांवों के किसानों को शामिल किया गया है। वहीं एसआईए के लिए फर्म का चयन भी 13 जनवरी तक हो जाएगा।
विज्ञापन

श्रावस्ती में रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है। इस एयरपोर्ट का विस्तार भी किया जा रहा है, ताकि यहां से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं प्रारंभ हो सके। इसके लिए बलरामपुर के बगही में 40.500 हेक्टेयर भूमि सुलह-समझौते के आधार पर खरीदने को कहा गया। ऐसे में देखा जाए तो सरकार ने इस एयरपोर्ट के विस्तार के लिए कटरा श्रावस्ती, खरगूपुर, व विदुहनी ग्राम की 970 गाटा संख्या की भूमि खरीदने के लिए 226.755 हेक्टेयर भूमि के लिए दो अरब 93 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन श्रावस्ती के कटरा गांव में किसानों ने चिह्नित भूमि में से 0़3690 हेक्टेयर, खरगूपुर में 6़8616 हेक्टेयर व विदुहनी के 2़3950 हेक्टेयर भूमि देने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

इस पर सरकार अब इस भूमि के अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी करेगी। सबसे पहले इसी हफ्ते एसआईए यानी की सामाजिक समाघात अध्ययन के अधिसूचना जारी होगी। इसके लिए संस्थान चयन 13 जनवरी तक कर लिया जाएगा। इसी के बाद भूमि लेने के लिए अलग से अधिसूचना जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट में-
जिन किसानों ने श्रावस्ती एयरपोर्ट के लिए जमीन देने से इन्कार कर दिया था। उन्हीं की भूमि के लिए एसआईए की अधिसूचना की ज रही है। इस तरह से मात्र 9़3950 हेक्टेयर भूमि ही है। बाकी किसानों ने स्वयं से ही भूमि का बैनामा पहले ही कर दिया था।
शालिनी प्रभाकर, एसएलओ बहराइच

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed