फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Land lease granted 23 years ago; possession not yet handed over.

Bahraich News: 23 साल पहले मिला पट्टा, कब्जा अब तक नहीं दिया

Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Land lease granted 23 years ago; possession not yet handed over.
धरने पर बैठे मिहींपुरवा के बखारी गांव से आए ग्रामीण।
बहराइच। कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर शुक्रवार को मिहींपुरवा विकास खंड की ग्राम पंचायत बखारी के ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपकर पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2003 में सरकार ने भूमिहीन परिवारों को सीलिंग की जमीन पर पट्टा आवंटित किया था, लेकिन उस जमीन पर पहले से ही लोगों का कब्जा है। कई बार प्रयास के बावजूद उन्हें अब तक जमीन का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका है। ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गए, जहां से उनके पक्ष में आदेश भी प्राप्त हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम और तहसीलदार मिहींपुरवा को पैमाइश कराकर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि आदेश के बावजूद संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अब तक जमीन पर कब्जा नहीं दिला सके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें लगातार आश्वासन देकर टाल-मटोल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी लोग जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना दे रहे ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने और शीघ्र जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान जवाहर लाल, धर्मेंद्र कुमार, राम दुलारे, शिव प्रसाद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed