फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lame wolf captured on drone camera

Bahraich News: ड्रोन कैमरे में कैद हुआ लंगड़ा भेड़िया

Mon, 13 Oct 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 13 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Lame wolf captured on drone camera
मंझारा तौकली में भेड़िया दिखने के बाद जांच करती वन विभाग की टीम।   - स्रोत : विभाग
बौंडी। सरयू नदी के कछार में बसे मझांरा तौकली और गोड़हिया गांव में भेड़िये का खौफ थम नहीं रहा है। इस बीच रविवार को वन विभाग की टीम को ड्रोन कैमरे में एक लंगड़ा भेड़िया दिखा, जिसे लेकर अब विभाग ने घेराबंदी तेज कर दी है। अधिकारियों को आशंका है कि दो से तीन की संख्या में भेड़िये हो सकते हैं।
विज्ञापन


डीएफओ राम सिंह यादव ने बताया कि यह वही भेड़िया है, जिसे कुछ दिन पहले शूटरों ने पुनिया गांव के पास गोली मारी थी। गोली पैर में लगने के कारण वह अब लंगड़ा कर चल रहा है। विभाग को आशंका है कि क्षेत्र में दो से तीन भेड़िये सक्रिय हो सकते हैं। बताया गया कि ड्रोन कैमरे में कैद हुआ लंगड़ा भेड़िया पहले से भी अधिक खुंखार बताया जा रहा है।
विज्ञापन



अब तक भेड़िये के हमलों में छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक ग्रामीण घायल हैं। वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और ड्रोन की मदद से भेड़िये की लोकेशन ट्रैक की जा रही है। डीएफओ के अनुसार, वन विभाग की कई टीमें और शूटर मौके पर तैनात हैं। लंगड़े भेड़िये को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed