फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lakhs cheated from a businessman disguised as a policeman

Bahraich News: पुलिस का भेष बना व्यापारी से लाखों ठगे

Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 24 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated from a businessman disguised as a policeman
बहराइच / शिवपुर। थाना नानपारा क्षेत्र में सोमवार को धोखाधड़ी का मामला सामने आया। गौरव बैटरी सर्विस के मालिक गौरव साहू ने बताया कि शाम करीब 7.30 बजे उनकी दुकान पर एक व्यक्ति पुलिस के भेष में आया। उसने कहा कि थाने में पुरानी बैटरी रखी है, जिसे वह खरीद सकते हैं। पुरानी बैटरी की कीमत लगभग 25,000 रुपए बताई गई, जिसमें से 21,000 रुपये नकद दिए गए।
विज्ञापन



व्यक्ति ने स्टाफ के अभित, लाडली वर्मा और दीपक को बैटरी लेने थाने भेज दिया, लेकिन थाने पहुंचने के बाद वह व्यक्ति अचानक नदारद हो गया और वहां कोई लड़का भी नहीं मिला। बाद में जब खोजबीन की गई तो पता चला कि यह व्यक्ति और लड़का दोनों ही मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन




व्यापारी ने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। गौरव साहू ने कोतवाल नानपारा को प्रार्थना पत्र दे दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed