{"_id":"6910ede7e7c412a9130b2fef","slug":"lakhimpur-kheri-team-won-bahraich-news-c-98-1-slko1009-139420-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: लखीमपुर खीरी की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: लखीमपुर खीरी की टीम ने मारी बाजी
Mon, 10 Nov 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी। - स्रोत : एसएसबी
बाबागंज। 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा में शनिवार को इंटर बटालियन एवं इंटर सेक्टर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी और गोरखपुर की टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों में जीत का जोश और खेल भावना देखने लायक थी।
फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में लखीमपुर खीरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर की टीम को सीधे सेटों में 3–0 से हरा दिया। इसी तरह महिला वर्ग में भी लखीमपुर खीरी की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 3–0 से जीत दर्ज की। दोनों वर्गों में लखीमपुर खीरी क्षेत्रक मुख्यालय की टीमें विजेता बनीं।
प्रतियोगिता का समापन 59वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट व द्वितीय कमान अधिकारी पंकज कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को भी बढ़ाते हैं।
उन्होंने खिलाड़ियों से आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ प्रदर्शन जारी रखने की अपील की। प्रतियोगिता के दौरान एसएसबी के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।