फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lakhaiya Jadid Gram Panchayat administrator attacked, four named

Bahraich News: लखैया जदीद ग्राम पंचायत के प्रशासक पर हमला, चार नामजद

Thu, 20 Aug 2026 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Lakhaiya Jadid Gram Panchayat administrator attacked, four named
रिसिया। लखैया जदीद ग्राम पंचायत के प्रशासक पर बुधवार शाम कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में प्रशासक के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। पीड़ित प्रशासक ने गांव के ही चार लोगों को नामजद करते हुए थाने में की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी रामनिवास ने बताया कि वह ग्राम पंचायत में प्रशासक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। कुछ लोगों से उनकी पुरानी चुनावी व अन्य मामलों को लेकर रंजिश चल रही है। इसी मामले को लेकर बुधवार शाम वह जब घरेलू कार्य से घर से निकले थे तभी रास्ते में पहले से मौजूद विपक्षियों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमले में घायल प्रशासक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed