{"_id":"68b89ddc3c09911714061cee","slug":"lack-of-resources-causes-distress-to-patients-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136140-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संसाधनों का अभाव, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संसाधनों का अभाव, मरीज परेशान
Thu, 04 Sep 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में स्ट्रेचर न मिलने पर जमीन पर लेटा मरीज। -संवाद
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है, जिससे अस्पताल की व्यवस्था चरमराने लगी है। बुधवार को हालात इतने बदतर रहे कि ओपीडी और पंजीकरण काउंटर पर पैर रखने की भी जगह नहीं थी। एक ही दिन में 2200 से अधिक मरीजों के परचे बनाए गए। बाल रोग विभाग में भी 300 से ज्यादा बच्चों को चिकित्सकों ने देखा।
बुखार, उल्टी-दस्त और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। बेतहाशा भीड़ के कारण अस्पताल के संसाधन कम पड़ने लगे हैं।
बेड तो दूर, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर भी रोगियों को नहीं मिल पा रही है। नानपारा निवासी मनीष कुमार, जिनके पैर का ऑपरेशन हुआ था, को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी।
टांका कटवाने के बाद मनीष को लेकर पिता को घर लौटना था, लेकिन अस्पताल में स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं था।
किसी तरह वे अपने बेटे को लेकर अस्पताल परिसर तक तो पहुंचे, लेकिन आगे जाने की हिम्मत नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें अपने बेटे को परिसर में ही लिटाना पड़ा।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि वे एक घंटे से अधिक समय से परेशान हैं, लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिल पा रहा है, ताकि वे अपने बेटे को वाहन तक ले जा सकें। लगभग यही हाल अन्य मरीजों का भी रहा।