फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lack of cash in banks

कैश की कमी से दोपहर में बंद हो गए बैंक

Tue, 22 Nov 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
Lack of cash in banks
परेशान ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद पैदा हुई कैश की किल्लत जिले में मंगलवार को गहरा गई। कैश खत्म होने के चलते मंगलवार दोपहर ज्यादातर बैंक  बंद हो गए। बैंक पहुंचने वाले निराश लौटे। कैश के अभाव में कई स्थानों पर झड़प की स्थिति बनी। धक्का मुक्की से उपभोक्ता परेशान हुए। 
विज्ञापन


बड़े नोटों की बंदी के 13 दिन बाद भी जिले की बैंकों को पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते मंगलवार को भी कैश निकालने पहुंचे लोगों को काफी दिक्कत हुई। लोग सुबह आठ बजे से बैंक और एटीएम पर पहुंचने लगे। शहर के बैंकों से सुबह लोगों को किसी तरह भुगतान मिला लेकिन कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में कैश की कमी के चलते उपभोक्ताओं को लौटा दिया गया।
विज्ञापन


फखरपुर स्थित इलाहाबाद बैंक और इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में सुबह 11:30 बजे कैश खत्म हो गया। बैंक पहुंचे लोग व्यवस्था पर झल्लाते दिखे। बैंक कर्मियों से झड़प भी हुई। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की जगन्नाथपुर शाखा में पैसा निकालने पहुंचे लोग कैश के अभाव में बैरंग लौटे। बैंक प्रबंधक जनमुल हक का कहना था कि कैश नहीं तो भुगतान कैसे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गुस्साए लोगों ने मार्ग जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी। यही हाल रुपईडीहा के बैंकों का भी था। सेंट्रल बैंक में कैश की कमी के चलते दोपहर में ही ताला लटक गया। इसके चलते लोग बैंक में प्रवेश नहीं कर सके। गौरतलब हो कि जिले में विभिन्न बैंकों की 170 शाखाएं हैं।


इनमें 140 शाखाओं में मंगलवार दोपहर कैश खत्म होने के बाद जमा भीड़ और बैंक कर्मियों में झड़प की नौबत बनी। जैसे-तैसे मौजूद पुलिसकर्मियों ने हालात को संभाला। कैश की कमी के चलते ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम मंगलवार को भी बंद रहे।

शहर के 36 में 28 एटीएम खुले तो दोपहर तक उनमें भी कैश खत्म हो गया। इसके चलते कैश निकालने के लिए लंबी लाइन में खड़े लोगों को काफी परेशानी हुई।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed