फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Lack of cash at banks fierce, people blocked the road

बैंकों में कैश न होने से भड़के लोग, रोड जाम

Wed, 30 Nov 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 30 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Lack of cash at banks fierce, people blocked the road
बहराइच में बैंक के बाहर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
बैंकों में बुधवार को भी कैश नहीं पहुंचा। इसके चलते बेगमपुर, गंभीरवा, नवाबगंज, रिसिया, जरवल और गजाधरपुर में लोग भड़क उठे। नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बेगमपुर में तो गुस्साए लोगों ने नानपारा-बहराइच मार्ग एनएच-28 पर लकड़ी के बोटे रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


तीन घंटे तक प्रदर्शन चला इसके चलते वाहनों की कतारें लग गईं। जिससे लोगों को परेशानी हुई। अन्य सभी स्थानों पर अफरातफरी दिखी। उधर, एटीएम पर भी कतारें लगीं रही। लोगों में व्यवस्था के प्रति गुस्सा नजर आया।
विज्ञापन


जिले के 14 ब्लॉकों में 170 बैंक शाखाएं हैं। लेकिन इनमें चार दिन से कैश की सप्लाई नहीं हो पा रही है। बैंक के उच्चाधिकारी क्षेत्रीय कार्यालय और लखनऊ डिपो से कैश न मिलने की बात कह रहे हैं। रामगांव थाना अंतर्गत बेगमपुर में इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के उपभोक्ताओं को 25 नवंबर से कैश नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सुबह आठ बजे बैंक पहुंच कतार लगा लेते हैं। शाम ढले इंतजार करते हुए घर लौट जाते हैं। बुधवार को भी सुबह से लोगों की कतारें लग गईं। बैंक कर्मी 10 बजे बैंक पहुंचे तो कैश न मिलने की बात बताई। इस पर मौजूद लोग भड़क उठे। नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बैंक का गेट भी नहीं खोलने दिया।

इस पर कैशियर दिनेश कुमार मौके से खिसक गए। गुस्साए लोगों ने नानपारा-बहराइच मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते वाहनों की दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। सूचना पाकर रामगांव एसओ मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी बैंक में कैश मंगवाकर बंटवाने की जिद पर अड़े थे।

कुछ वाहनों ने किनारे से निकलने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों ने लकड़ी के बोटे सड़क पर डाल दिए। प्रदर्शन उग्र होता देख एसओ ने ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक और उच्चाधिकारियों से बात की। प्रदर्शनकारियों से भी बात करवाई।

गुरुवार तक कैश पहुंचने का आश्वासन मिलने पर सुबह 10 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर एक बजे खत्म हो सका। उधर, नवाबगंज स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पर भी कैश के अभाव में लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

यही स्थिति मटेरा चौराहा, गंभीरवा, जरवल, रिसिया और गजाधरपुर में भी रही। सभी जगह उपभोक्ताओं का सब्र बुधवार को जवाब दे गया। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया।


लेकिन उपभोक्ताओं ने भी चेतावनी दी है कि अगर गुरुवार तक कैश न पहुंचा तो उग्र प्रदर्शन का सहारा लिया जाएगा। कैश के अभाव में अधिकांश बैंकों पर ताले लटकते रहे। ग्रामीण अंचलों के साथ-साथ शहर क्षेत्र के बैंकों में भी कैश न होने की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed