{"_id":"572cc7064f1c1bf2285ccfff","slug":"kshitij-class-10th-topper-and-yashi-in-12th","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में क्षितिज और 12वीं में यशी टॉपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में क्षितिज और 12वीं में यशी टॉपर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
दसवीं में टॉप करने वाला क्षितिज वर्मा और बारहीं की टॉपर यशी गंगोला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) के 10वीं व 12वीं के नतीजों में इस बार बहराइच में बेटों ने बाजी मारी है।
शुक्रवार को घोषित हुए रिजल्ट में 10वीं (आईसीएसई) में सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा के छात्र क्षितिज वर्मा 94.45 प्रतिशत के साथ बहराइच टॉपर बने हैं।
वहीं, 12वीं (आईएससी) में सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट की छात्रा यशी गंगोला 94.8 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बनी हैं। मेधावियों की इस सफलता से स्कूल व उनके घरों में खुशी का माहौल है।
बहराइच में सीआईसीएसई बोर्ड के विद्यालय सेंट नार्बट, बैरोज ब्लू बेल्स, सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा व सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट कॉलेज संचालित हैं। इन विद्यालयों से इस बार हाईस्कूल के 261 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
सभी का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। शुक्रवार दोपहर परीक्षाफल देखकर छात्र खुशी से उछल पड़े। सबसे बेहतर प्रदर्शन सेंट पीटर इंटर कॉलेज नानपारा व सेंट नार्बट स्कूल के छात्रों का रहा है।
विज्ञापन
सेंट पीटर इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र क्षितिज वर्मा ने 94.45 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। वहीं, सेंट नार्बट के तुषार अग्रवाल 94 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। तृतीय स्थान खुशी सरन ने हासिल किया है।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक मात्र स्कूल सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज के 128 छात्र शामिल हुए। इनमें कॉमर्स वर्ग की छात्रा यशी गंगोला 94.8 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर बनी हैं।
इसी स्कूल के शाश्वत श्रीवास्तव 94 फीसदी अंक के साथ सेकेंड टॉपर और 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ पंखुड़ी जैन तीसरे स्थान पर हैं।
10वीं के मेधावी
छात्र अंक स्कूल
क्षितिज वर्मा 94.45 सेंट पीटर
तुषार अग्रवाल 94 सेंट नार्बट
खुशी सरन 93.6 सेंट नार्बट
श्वेता 93 बैरोज ब्लू बेल्स
अनुज यादव 93 बैरोज ब्लू बेल्स
आयुष श्रीवास्तव 93 बैरोज ब्लू बेल्स
आयुषी सिंह 93 बैरोज ब्लू बेल्स
गौतम तिवारी 92 सेंट नार्बट
नोमान अंसारी 92 बैरोज ब्लू बेल्स
रितेश सिंह 92 बैरोज ब्लू बेल्स
इंटरमीडिएट के मेधावी
छात्र अंक स्कूल
यशी गंगोला 94.8 सेंवेंथ डे एडवेंटिस्ट
साश्वत श्रीवास्तव 94 सेंवेंथ डे एडवेंटिस्ट
पंखुड़ी जैन 93.6 सेंवेंथ डे एडवेंटिस्ट
अभय जायसवाल 93.4 सेंवेंथ डे एडवेंटिस्ट
अमरेंद्र सिंह 93 सेंवेंथ डे एडवेंटिस्ट
नोट ः अंक प्रतिशत में है।
निरंतर अध्ययन से मिली सफलता : क्षितिज
हाईस्कूल टॉप करने वाले मिहींपुरवा निवासी क्षितिज वर्मा का कहना है कि वे इंजीनियर बनकर देश सेवा करेंगे। इसके लिए कठिन मेहनत व लगन के साथ पढ़ाई शुरू कर दी है। निरंतर अध्ययन के चलते ही हाईस्कूल की परीक्षा में बेहतर सफलता हासिल हुई है।
क्षितिज ने इस सफलता का श्रेय अपने व्यवसायी पिता राजकुमार वर्मा व माता और गुरुजनों को दिया है। वह कहते हैं कि ईमानदारी व लगन के साथ किया गया कार्य सफल होता है।
यशी का सीए बनने का सपना
इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाली सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट कॉलेज की छात्रा यशी का कहना है कि प्रतिदिन सात घंटे की नियमित पढ़ाई से यह मुकाम मिला है। यशी कहती हैं कि वह सीए बनकर देश की सेवा करेंगी। इसके लिए प्रयास जारी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। यशी के पिता कमलकांत गंगोला भी व्यवसायी हैं।