फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kisan Sangh activists demonstrated in collectorate

किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 17 Sep 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sangh activists demonstrated in collectorate
बहराइच। भारतीय किसान संघ की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को पत्र सौंपकर भारत सरकार की ओर से संचालित तमाम विकास योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष हरिबहादुर सिंह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर जुटे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद के विकास खंडों में स्थित कई ग्राम पंचायतों में भारत सरकार द्वारा संचालित विकास की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत अधिकारियों की ओर से योजनाओं में भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। पीड़ितों की शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पात्रों का हक छीनकर अपात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। महसी के मांसाडीह के ग्राम प्रधान जांच के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त पाये गये थे। उनके खिलाफ थाना हरदी में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन छह माह बाद भी ग्राम प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुर विकास खंड के अंबापुर के ग्राम प्रधान के खिलाफ घोटाले व भ्रष्टाचार की शिकायत की गई, लेकिन इनके खिलाफ न ही जांच बैठाई गई और न ही कोई कार्रवाई की गई है। इसी तरह जनपद के अन्य विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में भी ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार व घोटाले का खेल गया है।

शिकायत के बावजूद अधिकारी कार्रवाई करने में कतरा रहे हैं। संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्र देकर सभी मामलों में किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर छोटेलाल वर्मा, किशोरीलाल, अयोध्या प्रसाद, भगवानदीन, कमला प्रसाद वर्मा, स्वामी दयाल वर्मा, राजितराम वर्मा, छोटेलाल यादव, भुसैली प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed