{"_id":"5fc3ce908ebc3e75017f8512","slug":"kirtan-was-happy-with-the-court-bahraich-news-lko552405364","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तन दरबार से निहाल हुई संगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तन दरबार से निहाल हुई संगत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के पीपल चौराहे पर स्थित गुरुद्वारा में सिख धर्म के संस्थापक व सिखों के प्रथम गुरू गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गतका नाइट व गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार से संगत निहाल हो गई। गतका देख लोग चौंक गए। कार्यक्रम के बाद लोगों ने लंगर का प्रसाद चखा।
गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष मंदीप सिंह वालिया ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर श्री गुरुनानक देव जी का जन्म तल्वण्डी पाकिस्तान में हुआ था। पर्व पर गुरुद्वारे में कई आयोजन व शोभायात्रा निकाली जाती रही है, लेकिन इस बार कोरोना काल के कारण शोभायात्रा नहीं हो सकी। गुरुद्वारा परिसर में दशमेश खालसा गतका ग्रुप डिहवा, अमितोज गतका ग्रुप पंजाब समेत अन्य संगत द्वारा कई कार्यक्रमों आयोजन कराया गया। गतका में अलग-अलग तरह के करतब किए गए, जिसे काफी सराहा गया। तलवारबाजी और लट्ठबाजी ने लोगों को काफी आकर्षित किया। जसबीर सिंह सोनू द्वारा एक विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया। कवलजीत कौर ने श्री गुरुनानक देव के जीवन पर आधारित संगत से सवाल-जवाब प्रतियोगिता कराई। प्रतिभागियों को प्रबंध कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इस मौके पर संरक्षक मंजीत सिंह, महामंत्री भूपेंद्र सिंह वालिया, परमजीत सिंह, जगजीत सिंह, देवेंद्र सिंह बेदी, माता राजकौर, धर्मवीर सिंह, जगनंदन सिंह, मास्टर सरजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, परविंदर सिंह सम्मी, इंद्रजीत ंसिंह, राजेंद्र कौर, कुलवंत कौर, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।