फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kidnapped child

ताऊ के घर गए मासूम का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 09 Sep 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped child
बहराइच। जैतापुर गांव स्थित अपने ताऊ के घर खेलने गए ढाई साल के बच्चे का अपहरण हो गया। मासूूूम के लापता होने की सूचना पर एएसपी ग्रामीण, महसी सीओ व स्वाट टीम ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। एएसपी ने परिवारीजनों से बातचीत कर बच्चे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिवारीजनों को भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द मासूम को ढूंढ निकाला जाएगा। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बौंडी थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी रामू के बड़े भाई विनोद का घर भी आधा किमी दूरी पर बना है। मंगलवार को रामू का ढाई वर्षीय बेटा वीर अपने ताऊ के घर खेलने के लिए गया हुआ था। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो रामू ने बड़े भाई विनोद के घर जाकर वीर के न आने की बात बताई। बच्चे के घर न पहुंचने की बात सुनकर सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन

काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिवारीजन थाने पहुंचे। बौंडी थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर घटना की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। घटना की सूचना पर बुधवार को एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व महसी सीओ शंकर प्रसाद ने भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। परिवारीजनों से बातचीत कर आसपास के लोगों के बारे में जानकारी ली। स्वाट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बच्चे की तलाश के लिए चारों ओर जाल बिछा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान हुए पूछताछ में परिवारीजनों ने किसी से कोई रंजिश न होने की बात कही है। परिवारीजनों के मुताबिक वीर अपने ताऊ के घर रोज दिन भर में दो-तीन बार खेलने जाया करता था।

एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मौके पर जाकर जांच की गई है। परिवारीजनों से बातचीत करके उन्हें ूबच्चे की तलाश कराने का भरोसा दिलाया गया है। पुलिस लगी हुई है, जल्द से जल्द बच्चे को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed