{"_id":"699b6167d7a86f2c0e0c1e8d","slug":"kdc-club-and-kdc-green-team-won-bahraich-news-c-98-1-slko1009-144840-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: केडीसी क्लब व केडीसी ग्रीन टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: केडीसी क्लब व केडीसी ग्रीन टीम ने मारी बाजी
Mon, 23 Feb 2026 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
बहराइच के केडीसी में क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता खिलाड़ी। -स्रोत : आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के किसान डिग्री कॉलेज मैदान में रविवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से दो मैत्री क्रिकेट मुकाबले खेले गए। सीनियर वर्ग में केडीसी क्रिकेट क्लब ने जीत दर्ज की, जबकि अंडर-12 वर्ग में केडीसी ग्रीन टीम ने सात रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहला मैच सीनियर वर्ग में केडीसी क्रिकेट क्लब और बहराइच स्टॉर्मर्स के बीच खेला गया। 20-20 ओवरों के मुकाबले में टॉस जीतकर केडीसी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए। टीम की ओर से अरुण राजपूत ने 40 और अटल सिंह ने 29 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। बहराइच स्टॉर्मर्स की ओर से प्रमोद ने तीन, जबकि अंशुल और राहुल पांडेय ने दो-दो विकेट लिए।
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बहराइच स्टॉर्मर्स की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर 162 रन ही बना सकी। शैलेंद्र ने 58 और अमरेंद्र ने 39 रन बनाए। केडीसी क्लब की ओर से अरुण राजपूत और गौरव शाही ने दो-दो विकेट झटके। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अरुण राजपूत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला अंडर-12 वर्ग में केडीसी ब्लू और केडीसी ग्रीन टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन टीम ने 30 ओवरों में 189 रन बनाए। निर्भय मौर्य ने 29 और वेदांश पांडेय ने 18 रन जोड़े।
जवाब में ब्लू टीम 182 रन ही बना सकी और ग्रीन टीम ने सात रनों से मैच जीत लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वेदांत पांडेय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।