Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   KDC Academy won the match by six wickets.

Bahraich News: केडीसी अकादमी ने छह विकेट से जीता मैच

Tue, 17 Nov 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Nov 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
KDC Academy won the match by six wickets.
शहर के केडीसी मैदान पर क्रिकेट मैच खेलते ​खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान पर सोमवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में सब जूनियर वर्ग का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें केडीसी क्रिकेट अकादमी ने केडीसी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसी क्रिकेट क्लब की टीम 21 ओवर में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। याहया शेख ने 16, अभय कुमार ने 15 और शिवांश गर्ग ने 11 रन बनाए। केडीसी अकादमी की ओर से आरेज खुर्शीद और उत्सव सिंह ने चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन


113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केडीसी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 24वें ओवर में चार विकेट खोकर 115 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। कप्तान रुद्रांश शुक्ला ने नाबाद 46 रन बनाए, जबकि आरेज खुर्शीद ने 11 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केडीसी क्रिकेट क्लब की ओर से रितेश यादव और अभय कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। शानदार गेंदबाजी के लिए उत्सव सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैत्री मैच से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed