फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kavya Singhal topped in high school and Atharv Khanna topped in intermediate in Bahraich

Bahraich News: हाईस्कूल में काव्या सिंघल व इंटर में अथर्व खन्ना ने टॉप किया बहराइच

Wed, 14 May 2025 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 14 May 2025 03:23 AM IST
विज्ञापन
Kavya Singhal topped in high school and Atharv Khanna topped in intermediate in Bahraich
अथर्व खन्ना को मिठाई ​खिलाते परिजन।
बहराइच। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। जिले का रिजल्ट शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। हाईस्कूल में काव्या सिंघल 97.8 व इंटरमीडिएट में अथर्व खन्ना 95.8 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया है। मेधावियों की इस सफलता पर शिक्षकों व अभिभावकों ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल, सेठ एमआर जयपुरिया, नवोदय विद्यालय, पॉयनियर ग्रुप ऑफ स्कूल्स, बुद्धा पब्लिक स्कूल सीबीएसई के तहत संचालित किए जा रहे हैं। मंगलवार को आए परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट में टॉप फाइव बच्चे इसी स्कूल से रहे। इसमें जिला टॉपर अथर्व खन्ना को 95.8 प्रतिशत अंक मिले। वहीं, इसी विद्यालय के वेदांत गोयल को 95.2 प्रतिशत, रिद्धी रूपानी को 94.6 प्रतिशत व दिव्य सिंघल को 94.4 प्रतिशत, वर्तिका अग्रवाल को 92.6 प्रतिशत, अक्षिता अग्रवाल को 92.4 व मिष्ठी गोयल को 92.2 प्रतिशत अंक मिले। संत पथिक विद्यालय के टॉपर अक्षत सिंह को 92.8 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन

हाईस्कूल में गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की छात्रा काव्या सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉप किया। दूसरे स्थान पर 97 प्रतिशत अंकों के साथ बुद्धा पब्लिक स्कूल के कवीन रहे। वहीं 96.8 अंक पाकर सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की विधि सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की प्रबंध छवि रायतानी व अभिभावकों ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर आशीष प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक बनना चाहते हैं अथर्व
अथर्व खन्ना ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम तथा माता-पिता के आशीर्वाद और सहयोग को दिया है। उनका कहना है कि वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।


इंजीनियर बनना चाहती हैं हाईस्कूल टॉपर काव्या

हाईस्कूल टॉपर काव्या सिंघल का कहना है कि भविष्य में वह इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा देना चाहती हैं। उनका लक्ष्य अभियंत्रण सेवा में जाने का है। अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए उन्होंने छह घंटे की पढ़ाई की। साथ ही रिविजन पर विशेष ध्यान दिया। गणित और कंप्यूटर का प्रश्नपत्र अच्छा हुआ था। इसमें अपेक्षाकृत अंक मिले।

अथर्व खन्ना को मिठाई खिलाते परिजन।

अथर्व खन्ना को मिठाई खिलाते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed