फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   kartik poornima mela will start today

आज से लगेगा कार्तिक पूर्णिमा मेला

Tue, 24 Nov 2015 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 24 Nov 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार बुधवार को है, इसकी तैयारियां पूरी होने का दावा किया जा रहा है। जिले के विभिन्न स्थानों पर नदियों व सरोवरों के तट पर परंपरागत तरीके से मेला लगेगा।
विज्ञापन


लोग नदियों में स्नान कर दान पुण्य करेंगे। इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरयू तट पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार सुबह से ही सरोवर व नदियों के तटों पर परंपरागत तरीके से स्नान का सिलसिला शुरू होगा। मंदिरों में पूजन अर्चन भी होगा। जगह-जगह मेले लगेंगे।
विज्ञापन


सरयू तट पर मरी माता मंदिर पर गोलवाघाट तट पर कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगेगा। परंपरागत तरीके से आयोजन की तैयारियां हो रहीं हैं। कार्तिक पूर्णिमा के मद्देनजर मेला परिसर में दुकानें लगने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा जरवलरोड में घाघरा के तट पर, कैसरगंज, हुजूरपुर, पयागपुर, विशेश्वरगंज, चित्तौरा झील के तट पर भी मेला लगेगा। रिसियामोड़ धार्मिक स्थल विश्रामघाट पर सरयू के तट पर सुबह होते ही स्नान, ध्यान और पूजन अर्चन का सिलसिला शुरू होगा। मेला भी लगेगा।

इसके अलावा नरसिंहडीहा में पूजित सरोवर के तट पर भी मेला लगेगा। मिहींपुरवा क्षेत्र में घाघरा नदी के तट पर जालिमनगर के पास मेला लगेगा। जबकि नानपारा क्षेत्र में सरयू नदी के तट पर स्थित गायघाट पर मेला लगेगा।

पुलिस अधीक्षक सालिगराम वर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर सभी थानाध्यक्षों को अलर्ट कर दिया गया है। थाने के सिपाहियों के अलावा संवेदनशीलता के अनुरूप संबंधित क्षेत्रों में पीएसी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है।


गंदगी में आस्था की डुबकी

बहराइच। मरी माता मंदिर के पीछे सरयू तट पर गंदगी का अंबार है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ऐसे में गंदगी के बीच ही श्रद्धालुओं को डुबकी लगाना मजबूरी होगी। यही स्थिति रिसिया में विश्रामघाट तट की है। गंदगी के कारण  यहां भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed