फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kanha waved in CBSE 10th

सीबीएसई 10वीं में कान्हा ने लहराया परचम

Wed, 15 Jul 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Kanha waved in CBSE 10th
बहराइच में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के संत पथिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। सीबीएसई के 10वीं का परीक्षा परिणाम आने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। बुधवार को घोषित परिणाम में डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के कान्हा मातनहेलिया ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, उन्नति सैनी ने दूसरा तो सौरभ चौधरी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रिजल्ट आने के बाद से घर और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। परिणाम आते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इसमें शहर के गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जिले में पहले व दूसरे स्थान के लिए बाजी मारी। स्कूल के कान्हा मातनहेलिया ने 97.8 प्रतिशत और उन्नति सैनी ने 97.6 प्रतिशत अंक लाकर पहला व दूसरा स्थान हासिल किया। संत पथिक विद्यालय के सौरभ चौधरी 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

उत्कृष्ट नंबर पाने वाले छात्रों की बात करें तो डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल के छात्रों का दबदबा परिणाम में देखा गया। अभिभावकों ने अपने लाडलों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक छवि रायतानी, संत पथिक विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा अग्रवाल, जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना और बुद्धा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. रेखा सांखला ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए जीवन में और सफल होने की बात कही। सभी स्कूलों में करीब 95 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस बनना लक्ष्य
सीबीएसई के 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले डिवाइन ग्रेस स्कूल के छात्र कान्हा मातनहेलिया ने अपने गुरुजनों के साथ माता-पिता का सफलता का श्रेय दिया है। उनका कहना है कि आईएएस बनकर ही समाज के दबे वर्ग की सेवा की जा सकती है। ऐसे में उनका सपना आईएएस बनना है।
चिकित्सक बनकर करेंगी सेवा
सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान हासिल करने वाली डिवाइन ग्रेस स्कूल की छात्रा उन्नति सैनी ने बताया कि वह चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद और छह घंटे की प्रतिदिन पढ़ाई के बाद सफलता मिली है।

हर विषय को गंभीरता से लें
सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाले संत पथिक स्कूल के सौरभ चौधरी ने बताया कि छात्र हर विषय को गंभीरता से लें। हर विषय के बारे में अध्ययन करते समय पूरी लगन जरूरी है। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ स्कूल के शिक्षकों को दिया है।
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी
छात्र का नाम प्रतिशत स्कूल का नाम
कान्हा मातनहेलिया 97.8 डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
उन्नति सैनी 97.6 डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
सौरभ चौधरी 96.4 संत पथिक विद्यालय
आर्ची अग्रवाल 96.2 डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
आस्था श्रीवास्तव 96 डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
अल्तफुर रहमान 95.6 जवाहर नवोदय विद्यालय
मलय त्रिवेदी 95.6 डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल
आलोक कुमार 95.4 जवाहर नवोदय विद्यालय
यशस्वनी श्रीवास्तव 95.2 संत पथिक विद्यालय
नम्रता कुंवर 95.2 बुद्धा पब्लिक स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed