फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Kamal will again feed in Balha by-election

बलहा उप चुनाव में फिर खिलाएंगे कमल

Fri, 27 Sep 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Kamal will again feed in Balha by-election
मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा में शुक्रवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि बलहा उपचुनाव में पुन: कमल खिलाएंगे। इसके लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी को भारी मतों से जिताएंगे, जिससे बलहा में भाजपा का परचम लहराएगा।
विज्ञापन

बलहा विधानसभा क्षेत्र के मिहींपुरवा में प्रभारी चुनाव प्रबंधन भाजपा व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जेपीएस राठौड़ नवनीत पैलेस में बलहा विधानसभा उपचुनाव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे। इस मौके पर बलहा विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री अनूप गुत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेपीएस राठौड़ ने फीता काटकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हवन-पूजन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपीएस राठौड़ ने कहा कि बलहा के कार्यकर्ता ऊर्जावान हैं और इस बार पुन: बलहा की जनता कमल खिलायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश संगठन मंत्री अनूप गुत्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी हम बूथ लेबल के कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लडे़ंगे। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष व सांसद अक्षयवर लाल गौड़, पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed