{"_id":"69cc17bd50fa5af8450588e4","slug":"kalyanpurwa-mahsi-road-will-be-improved-with-an-investment-of-rs-4612-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-146720-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 46.12 करोड़ से संवरेगा कल्यानपुरवा-महसी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 46.12 करोड़ से संवरेगा कल्यानपुरवा-महसी मार्ग
विज्ञापन
महसी में भगवानपुर से किसानगंज तक जाने वाली जर्जर सड़क।
- फोटो : महसी में भगवानपुर से किसानगंज तक जाने वाली जर्जर सड़क।
महसी। बेलहा-बेहरौली तट बंध मार्ग वर्षों से जर्जर व संकरा था। आए दिन इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को सड़क हादसे का शिकार होना पड़ता था। शासन की ओर से मार्ग के नवनिर्माण व चौड़ीकरण के लिए 46.12 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। निर्माण के लिए प्रथम किश्त सवा दो करोड़ रुपये भी शासन से अवमुक्त हो गए हैं।
महसी विधानसभा क्षेत्र के बहराइच-सीतापुर हाईवे से निकला कल्यानपुरवा मार्ग एरिया गांव होते हुए किसानगंज से बेलहा बेहरौली तटबंध को भगवानपुर चौराहे से होते हुए महसी तहसील को जोड़ता है। लगभग 21.4 किलोमीटर लंबा यह मार्ग महसी तहसील के 24 गांवों का मुख्य मार्ग है। साथ ही इस मार्ग का प्रयोग लाखों की आबादी करती है। लेकिन कई वर्षों से यह मार्ग जर्जर हो गया था। इसकी मरम्मत के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्राचार किया था।
इस मामले में सोमवार को लोक निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने पत्र जारी कर मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही मार्ग निर्माण शुरू करने के लिए प्रथम किश्त सवा दो करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सड़क बनने से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही बहराइच-सीतापुर हाईवे से कुंडासर-इमामगंज मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को अब रामपुरवा चौकी की ओर घूमकर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि इसी मार्ग से सीधा आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
इन गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
महसी तहसील के ग्राम पंचायत कल्यानपुर, एरिया, किसानगंज, कोढवा, करेहना, पिपरा,कायमपुर, भगवानपुर, हरदी, बैरकपुर, सगधीर, सधुवापुर, चांदपारा, महेशपुरवा समेत 24 गांवों के ग्रामीणों को मार्ग चौड़ा होने से सहूलियत मिलेगी। साथ ही बहराइच सीतापुर हाईवे से कुंडासर इमामगंज संपर्क मार्ग पर आने जाने वाले लोगों को भी बिना रमपुरवा चौकी जाए इसी मार्ग से जाने पर सहूलियत होगी।