फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   kaiserganj 318 vidhan sabha 2022

माधुरी से कम धनवान गौरव, चार पहिया वाहन भी नहीं

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
kaiserganj 318 vidhan sabha 2022
बहराइच। शुक्रवार को हुए नामांकन में सामने आया कि कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी संपत्ति के मामले में नानपारा से सपा प्रत्याशी माधुरी वर्मा से काफी पीछे हैं। उनके पास चार पहिया वाहन भी नहीं है। वहीं, नानपारा से सपा प्रत्याशी तो करोड़पति हैं ही, लेकिन उनसे ज्यादा धनवान उनके पति हैं। सपा प्रत्याशी के पास दो चार पहिया वाहन भी मौजूद हैं। वहीं, शिवसेना की प्रत्याशी के खाते में मात्र 20 हजार रुपये नगद हैं। वह भी बलहा से ताल ठोक रही हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी गौरव वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पेश किए गए शपथ पत्र में बताया है कि उनके पास एक दो पहिया वाहन है। एक लाख 75 हजार रुपये की नगदी है। एक करोड़ 66 लाख की अचल संपत्ति है। पत्नी बुटिक चलाती हैं। इनका मुख्य व्यवसाय कृषि व वकालत है। वह पहली बार विधानसभा चुनाव में ताल ठोक रहे हैं। उनके ऊपर कोई मुकदमा दर्ज है। वहीं, नानपारा विधानसभा सीट से सपा की प्रत्याशी माधुरी वर्मा ने भी नामांकन कराया। इनके पास तीन लाख नगद, दो चार पहिया वाहन व 13.90 करोड़ की संपत्ति है। इनसे ज्यादा इनके पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा धनवान है।
विज्ञापन

दिलीप के पास 18 करोड़ की संपत्ति है। माधुरी इससे पहले भाजपा के टिकट पर नानपारा से ही चुनाव लड़ी थीं और जीत भी हासिल की थी। इस बार वह सपा से मैदान में उतरी हैं। वहीं, बलहा विधानसभा सीट से शिवसेना के टिकट पर रिंकू साहनी ने ताल ठोकी है। इनके पास 20 हजार नगद व 75 ग्राम सोना है। इनके पति रोशनलाल नाविक आरटीआई कार्यकर्ता हैं। इनके पास मात्र पांच हजार रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन कराने वाले तीनों प्रत्याशियों के खिलाफ कोई भी मुकदमा नहीं दर्ज है। कैसरगंज सीट से लड़ने वाले भाजपा के प्रत्याशी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि सपा व शिवसेना की प्रत्याशी पहले भी मैदान में ताल ठोक चुकी हैं। रिंकू इससे पहले लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमा चुकी हैं।

नामांकन कराने वाले तीनों प्रत्याशी असलहों के शौकीन नहीं है। नामांकन के दौरान पेश किए गए शपथ पत्र में किसी भी प्रत्याशी ने असलहों का जिक्र नहीं किया है। दो प्रत्याशियों के पास तो चार पहिया वाहन भी नहीं है। बलहा प्रत्याशी के पास कुछ खास संपत्ति भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed