फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   kaamdhenu dairy plan started in bahraich

माइक्रो कामधेनु डेयरी से बहेगी दुग्धधारा

Wed, 19 Aug 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 19 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में किसानों को समृद्ध बनाने के लिए जिले में माइक्रो कामधेनु योजना का शुभारंभ हो गया है। एक इकाई में 25 गाय अथवा भैंस होंगी।
विज्ञापन


योजना के कुल लक्ष्य का 20 फीसदी अल्पसंख्यकों को लाभ दिया जाएगा। पशुपालन विभाग ने इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि पांच सितंबर है।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार आर्य ने बताया कि ब्याज मुक्त माइक्रो कामधेनु डेयरी योजना के तहत 25 दुधारू (गाय/भैंस) के लिए प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 26 लाख 99 हजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 25 प्रतिशत 6 लाख 74 हजार 750 लाभार्थी अंश तथा शेष 75 प्रतिशत अर्थात 20 लाख 24 हजार 250 रुपये बैंक ऋण के रूप में होगा।

बैंक ऋण पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से या बैंक द्वारा निर्धारित ब्याज की दर की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत साहीवाल, संकर जर्सी एवं संकर एचएफ गाय व मुर्रा नस्ल की भैंस का क्रय किया जाना है।


पशुओं का क्रय प्रदेश के बाहर पंजाब, हरियाणा एवं  राजस्थान से किया जाएगा। लाभार्थी के पास शेड निर्माण के अतिरिक्त कम से कम 0.50 एकड़ भूमि का होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed