फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   jwellers on strike in bahraich

खुद को जंजीर में जकड़कर निकाला जुलूस

Fri, 18 Mar 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 18 Mar 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
jwellers on strike in bahraich
बहराइच शहर में जुलूस ‌निकालते सराफा व्यवसायी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बहराइच
बहराइच। सोने के जेवरात पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यवसायी प्रतिदिन अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को व्यवसायियों ने अपने को जंजीर में जकड़कर शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला।
विज्ञापन


यह प्रदर्शित किया कि सरकार की नीतियों के चलते सराफा व्यवसाय निरंतर जकड़ा हुआ है। प्रदर्शन के बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट को पत्र सौंपा।

केंद्र सरकार द्वारा सोने के जेवरात पर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी का विरोध थम नहीं रहा है। शुक्रवार को सराफा व्यापार मंडल एवं स्वर्ण रजत कारीगार व्यापार मंडल की बंदी 17वें दिन भी जारी रही। प्रतिष्ठान नहीं खुले।
विज्ञापन


दोपहर में आंदोलित सराफा व्यवसायियों ने शहर के मुख्य मार्गों पर अपने को जंजीर में जकड़कर जुलूस निकाला। जुलूस की अगुवाई सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित खन्ना, नागेश्वरनाथ रस्तोगी, राकेश रस्तोगी राज और मनीष रस्तोगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सराफा व्यवसायियों ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद विभाग से सराफा व्यवसायियों को कष्ट ही मिलेगा। ऐसे में जब तक बढ़ा हुआ कर वापस नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


सभी ने वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा लागू किए गए कर को काली रणनीति की संज्ञा दी। सराफा व्यवसायियों का जुलूस कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां सभी ने सभा करने के बाद नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गुड्डू जैन, शिवभगवान, रजनीश जैन समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed