फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Juhi got Nethiya's quota

Bahraich News: जूही को मिला नेठिया का कोटा

Thu, 05 Feb 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 05 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Juhi got Nethiya's quota
 विशेश्वरगंज के विसई डिहवा नेठिया में हुई खुली बैठक में मौजूद ग्रामीण।     -संवाद
विशेश्वरगंज। प्राथमिक विद्यालय विसई डिहवा नेठिया में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर कोटा चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। कोटा चयन प्रक्रिया में जूही विजयी घोषित की गईं। इस मौके पर प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रशासन द्वारा गठित टीम नोडल अधिकारी एडीओ कोआपरेटिव दिलीप कुमार दूबे, एडीओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय, ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी नारायण, महेश कुमार व बीएमएम आशीष कुमार की देखरेख में बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई। बैठक में 1800 मतदाताओं के सापेक्ष 1/5 प्रतिशत कोरम पूरा होने के बाद कोटा चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान जूही शुक्ला, विशाल कुमार तिवारी, मंजूदेवी व कामिनी ने नामांकन दाखिल किया। जूही 442 मत पाकर कोटा चयन की प्रक्रिया में विजयी घोषित की गईं। विशाल को 21, मंजूदेवी को सात व कामिनी देवी को महज 35 मत ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान आरती देवी ने की। कोर्ट के आदेश के तहत इस दौरान एसओ संदीप कुमार द्विवेदी की अगुवाई में एसआई दिग्विजय सिंह के साथ वृजराज यादव, रामरतन सिंह, राधेश्याम यादव, संजय कनौजिया, दीवान गोवर्धन गुप्ता, हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद यादव, योगेंद्रनाथ यादव, ज्ञानेंद्र राय, शंभू यादव, कांस्टेबल शिवानी गौड़ व सीमा अग्रहरी समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed