{"_id":"6988db4fedfefd2bf300bb64","slug":"jp-elevev-won-cricket-match-bahraich-news-c-98-1-slko1009-144085-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: रोमांचक मुकाबले में जेपी इलेवन की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: रोमांचक मुकाबले में जेपी इलेवन की शानदार जीत
Mon, 09 Feb 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
धरसवां क्रिकेट टूर्नामेंट में बैटिंग करता खिलाड़ी। -संवाद
धरसवां। ग्राम पंचायत कल्याणपुर में रविवार को धरसवां प्रीमियर लीग के चौथे दिन रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में जेपी इलेवन ने कल्याणपुर की टीम को 18 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस दौरान तालियां बजाकर लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच का शुभारंभ समाजसेवी अनिल सिंह ने किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेपी इलेवन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 160 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान जेपी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 75 रन बनाए। उनकी इस पारी में सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे, जिससे दर्शक काफी उत्साहित नजर आए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कल्याणपुर की टीम ने संघर्षपूर्ण शुरुआत की, लेकिन पूरी टीम 142 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कल्याणपुर की ओर से परवेज ने सबसे अधिक 46 रनों की पारी खेली। जेपी इलेवन की ओर से रवि ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट झटके और मैच का रुख अपनी टीम के पक्ष में मोड़ दिया।
विज्ञापन
कप्तान जेपी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।