फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   jayrin descended in basant fair

बसंत मेले मेें उमड़े जायरीन

Wed, 01 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Wed, 01 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
jayrin descended in basant fair
गाजी की दरगाह पर बसंत मेले में जुटे जायरीन - फोटो : अमर उजाला
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह बुधवार को या दुहाई गाजी सरकार की स्वर से गूंज उठी। बसंत मेले मेें पहुंचे तमाम जायरीन ने परंपरा के मुताबिक जियारत कर सुख समृद्धि और अमन-चैन की कामना की। वहीं, दरगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और खादिमों ने परंपरा के मुताबिक फल फूल व सब्जियों की डालियां पेश कीं। इस दौरान समाज, देश और प्रदेश में शांति कायम रहने की दुआ मांगी गई। इसके बाद दरगाह परिसर में गरीबों व निराश्रितों को खिचड़ी बांटी गई। 
विज्ञापन


सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर इस समय तीन दिवसीय बसंत मेला चल रहा है। बुधवार को मुख्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में जायरीन गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए पहुंचे।
विज्ञापन


गाजी की इबादत का सिलसिला भोर में शुरू होकर देर रात तक चला। परंपरा के मुताबिक दोपहर में दरगाह प्रबंध समिति के ओएसडी खुर्शीद अनवर रिजवी, दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद, बच्चे भारती, नोमान अतहर, अजमत उल्लाह, डॉ. मोहम्मद आफाक, मकसूद अहमद रायनी व दरगाह के खादिमों ने फल फूल और सब्जियों की डालियां गाजी की मजार पर पेश-ए-खिदमत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जायरीनों की समस्याओं को सुलझाने के साथ ही देश में अमन-चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई। इबादत का सिलसिला समाप्त होने के बाद प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने नाल दरवाजा, प्रशासनिक भवन के बरामदे, सालार बाग, पलरी बाग आदि स्थानों पर ठहरे जायरीन को परंपरा के तहत खिचड़ी का वितरण किया।


गाजी की दरगाह में गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, देवरिया, बढ़नी, बाराबंकी, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, नेपाल से आए तमाम जायरीन ने हाजिरी लगाई। पूरे दिन चित्तौरा झील के तट से दरगाह पर जायरीन जत्थों में पहुंचे। प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि बसंत मेला का मुख्य दिन होने के चलते करीब एक लाख जायरीन जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed