फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jashn-e-Azadi today, the tricolor will wave with pride

जश्न-ए-आजादी आज, शान से लहराएगा तिरंगा

Fri, 14 Aug 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Jashn-e-Azadi today, the tricolor will wave with pride
बहराइच में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की खरीददारी करते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जश्न-ए-आजादी मनाने के लिए शुक्रवार को लोगों में उल्लास दिखा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के प्रशासनिक भवन व घर रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से जगमग दिखे। शनिवार को लोग राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलाम करेंगे और अखंड भारत का संकल्प लिया जाएगा। कोरोना काल के कारण कहीं भी कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। स्कूल में प्रबंधक व प्रधानाचार्य अपने शिक्षक के साथ झंडारोहण करेंगे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर्व का उत्साह, उमंग और उल्लास लोगों में शुक्रवार को दिखा। दिल में देश प्रेम व लबों पर मां तुझे प्रणाम करने के लिए लोग प्रफुल्लित दिखे। सरकारी भवन हो या निजी संस्थान हर जगह बिजली की झालरों से जिला जगमगा उठा। इस बार बच्चे अपने स्कूल तो कोरोना के चलते नहीं जाएंगे, लेकिन देशभक्ति का जोश व जज्बा बरकरार है।
विज्ञापन

बच्चों ने अपने परिवार के साथ बाजार पहुंचकर तिरंगा व टोपी की खरीदारी की। शहर के घंटाघर बाजार व पीपल चौराहे पर दुकानों पर झंडा व टोपी की खरीदारी के लिए भीड़ दिखी। बाजारों में खरीदारी के दौरान दुकानदारों ने सोशल डिस्टेसिंग का पूरा पालन कराया। बिना सैनिटाइज के कोई भी सामान नहीं छूने दिया गया। इस पहल को देखते हुए लोगों ने अपने आप को सुरक्षित महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम व पुलिस लाइन में एसपी फहराएंगे तिरंगा
कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभारी डीएम कविता मीणा, पुलिस लाइन परिसर में एसपी विपिन मिश्रा ध्वजारोहण कर सलामी देंगे। इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन, जिले के सरकारी, अर्द्वसरकारी, प्राइवेट संस्थान समेत अन्य जगहों पर भी ध्वजारोहण किया जाएगा।
नहीं होगा कोई कार्यक्रम
ध्वजारोहण होने के बाद शुरू होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम व बच्चों का रेस जैसे कार्यक्रम नहीं कराए जाएंगे। इस बार कोरोना बीमारी के चलते जिले में कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। कम लोगों की उपस्थिति में ही ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जाएगा।

एनसीसी कैडेट्स निकालेंगे प्रभात फेरी
जनपद में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रात: 6:30 बजे प्रभातफेरी से होगा। जिसमें अधिकतम इंटरमीडिएट में अध्ययनरत 100 एनसीसी कैडेट द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनकर ही प्रतिभाग किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed