{"_id":"60450e128ebc3ee646386790","slug":"jalabhishek-done-in-temple-forehead-kept-in-gurudwara-bahraich-news-lko568419414","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में किया जलाभिषेक, गुरुद्वारे में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में किया जलाभिषेक, गुरुद्वारे में टेका माथा
विज्ञापन
बहराइच के सिद्धानथ मंदिर में जलाभिषेक करते केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने दौरे के दूसरे दिन धार्मिक स्थलों पर जाकर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। राज्यपाल ने कुछ लोगों के आवास पर जाकर भी मुलाकात की।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर पहुंचे। यहां महंत रवि गिरी महराज की मौजूदगी में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं राज्यपाल ने दरगाह शरीफ में चादर भी चढ़ाई। राज्यपाल का प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद आदि ने जंजीरी गेट पर स्वागत किया। इसके साथ ही राज्यपाल पीपल तिराहा स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। यहां गुरुग्रंथ साहिब के सामने मत्था टेकते हुए अरदास की। इसके बाद राज्यपाल झिंगहाघाट स्थित मिशन हॉस्पिटल परिसर के बाइबिल चर्च भी पहुंचे। चर्च की प्रार्थना सभा में वह शामिल हुए।
राज्यपाल ने फ्रैंकी रासमन के परिवार से मुलाकात की। इसके अलावा वह सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, बच्चे भारती आदि के आवास जाकर भी परिवार के लोगों का हालचाल लिया। इस दौरान उनके बेटे मुस्तफा आरिफ के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।