फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Jaharkhurani gang looted a young man returning from Mumbai, took away even his clothes

Bahraich News: मुंबई से लौटे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने लूटा, कपड़े तक ले गए

Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 16 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Jaharkhurani gang looted a young man returning from Mumbai, took away even his clothes
शिवपुर (बहराइच)। नानपारा में श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल के पास बुधवार रात लगभग नौ बजे एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। युवक के शरीर से कपड़े गायब थे और सिर्फ अंडरवियर व बनियान पहने थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशेड़ी समझ कर युवक को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा में भर्ती करवाया। होश आने पर जब युवक ने अपनी आपबीती सुनाई तो सभी के होश उड़ गए। युवक को जहरखुरानी गिरोह ने शिकार बनाया था और उसके पास मौजूद सारा सामान व नकदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित मोतीपुर क्षेत्र के परसीपुरवा निवासी बाबूलाल (30) ने बताया कि वह मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। बुधवार को वह मुंबई से घर लौट रहे थे। नानपारा बस अड्डे पर उतरने के बाद वह घर जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें यहां साधन न मिलने का हवाला दिया। साथ ही उन्हें छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन

बाबूलाल ने बताया कि रात होने की वजह से वह युवक की बाइक पर बैठ गए। आगे चलकर उन्होंने चाय पीने की बात कही और बाबूलाल को भी चाय पिलाई। बाबूलाल ने बताया कि चाय पीने के कुछ देर बाद उन्हें पता नहीं चला कि उनके साथ क्या हुआ। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक उनका बैग, नकदी व कपड़े लेकर भाग गए। वहीं, उन्हें बलहा जाने वाली रोड के किनारे नाले में धकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह होश आने पर भी बाबूलाल को नशीली दवा का इतना प्रभाव था, वह सब कुछ बता नहीं पा रहे थे। कस्बा चौकी प्रभारी पूर्णेश नारायण पांडेय ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed