{"_id":"1e91389cf30f39c16b26de0cbc9f72d6","slug":"jagendra-s-family-will-get-justice-says-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगेंद्र के परिवार को मिलेगा न्याय : अखिलेश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगेंद्र के परिवार को मिलेगा न्याय : अखिलेश यादव
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा न अन्याय करती है न ही अन्यायियों का साथ देती है। पत्रकार जगेंद्र सिंह के मामले में जांच चल रही है। परिवार को न्याय मिलेगा। ये बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं। हालांकि, आरोपी मंत्री राममूर्ति पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने किनारा कस लिया। मुख्यमंत्री मंगलवार को बलहा विधायक वंशीधर बौद्ध की बेटी पूनम और भतीजी प्रमिला की शादी में शिरकत करने नई बस्ती टेड़िया गांव में पहुंचे थे। कन्याओं को आशीर्वाद देकर और कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा कर आधे घंटे बाद वे लौट गए।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह आधे घंटे देरी से 9:50 बजे गिरिजापुरी स्थित इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीकाप्टर से पहुंचे। इसके बाद गाड़ी से विधायक वंशीधर बौद्ध के नई बस्ती टेड़िया स्थित वन ग्राम पहुंचे। यहां विधायक के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद दोनों कन्याओं से बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद दिया। पसीना पोछते हुए 25 मिनट गुजारने के बाद वे कतर्नियाघाट निकल पड़े। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सपा में अन्याय और अन्यायी की जगह नहीं है। जगेंद्र सिंह हत्याकांड के मामले में आरोपी मंत्री पर कार्रवाई के मामले में सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री क्षण भर चुप हो गए, फिर बोले कि मैं जानता था इसी सवाल से रू-ब-रू होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जगेंद्र सिंह के परिवार को न्याय मिलेगा। जांच चल रही है। आरोपी कोई भी हो कतई बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री से जब केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा ललित मोदी की सिफारिश के मामले मेें पूछा गया तो उन्होंने नो कमेंट कह दिया। बोले, सपा किसी की बुराई नहीं करती बुरे काम का विरोध करती है। इस दौरान डीएम अभय कुमार, डीआईजी जेपी सिंह, एसपी नेहा पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष रामतेज यादव, उर्जा राज्यमंत्री यासरशाह, वन्यजंतु मंत्री एसपी यादव, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विनोद सिंह पंडित, पूर्व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक-एक लाख का किया न्योता
मुख्यमंत्री ने बंशीधर बौद्ध की बेटी और भतीजी को आशीर्वाद स्वरूप एक-एक लाख रुपये का चेक न्योते के रूप मेें दिया। दोनों कन्याओं को सोने की चेन भी उपहार में दी।
विधायक ने समस्याओं का पत्र भी सौंपा
बलहा विधायक ने इस मौके पर वनग्रामों को राजस्व ग्राम का शीघ्र दर्जा दिलाने, मिहींपुरवा को तहसील और बिछिया को ब्लॉक मुख्यालय घोषित करने, एक महाविद्यालय की स्थापना करने का मांग पत्र भी सौंपा। मुख्यमंत्री ने समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।