फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   It is wrong to take food grains and fruits from abroad

विदेशों से खाद्यान्न व फल लेना गलत

Thu, 26 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
It is wrong to take food grains and fruits from abroad
जरवलरोड के बरवलिया में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
जरवल (बहराइच)। रुपईडीहा व नेपाल में विशाल किसान महापंचायत की कार्य योजना बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत के बरौलिया घाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विदेशों से खाद्यान्न व फल लेना गलत है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत रुपईडीहा में आयोजित महापंचायत में शामिल होने के लिए गुरुवार को बरौलियाघाट पहुंचे। यहां पर भाकियू टिकैत संगठन के जिला महासचिव मोहनलाल वर्मा व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि रुपईडीहा में एक विशाल किसान महापंचायत होनी है। किसानों से मिलकर उसकी रूपरेखा तैयार करना है। उस किसान महापंचायत में नेपाल व अन्य देशों से भी किसान पहुंचेंगे। पंचायत में धान मूल्य बढ़ोतरी व बकाया गन्ना मूल्य, किसान आयोग का गठन, विद्युत की बढ़ी हुई दरों पर तथा विदेशों से भारत को भेजे जा रहे फल, खाद्यान्न तथा दूध पर रोक लगाने के लिए विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विदेशों से जो फल और खाद्यान्न भारत सरकार की ओर से लिया जा रहा है। वह पूर्ण रूप से गलत है। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता भी हुई है, लेकिन अभी तक कोई भी ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष लखनऊ गुरमीत सिंह, बद्रीनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह, अवधेश कुमार गुप्ता, रामतेज यादव, राजकुमार वर्मा, समर सिंह वर्मा, रामशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed