फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Integrated check post connecting Nepal ready

Bahraich News: नेपाल को जोड़ने वाला इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट तैयार

Thu, 06 Apr 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 06 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Integrated check post connecting Nepal ready
बहराइच। भारत व नेपाल के बीच आपसी मित्रता व व्यापार बढ़ाने के लिए बनाए जा रहे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का काम लगभग पूरा होने की कगार पर है। इससे एक ही छत के नीचे सभी जांच हो सकेंगी। ऐसे में व्यापारियों को भटकना नहीं पड़ेगा। हजारों की संख्या में ट्रक खड़ी करने के लिए यहां पार्किंग स्थल भी बनाया गया है। छह लेन की सड़क बन रही है। इसका शुभारंभ भारत व नेपाल के प्रधानमंत्री करेंगे। जल्द ही पीएम के कार्यक्रम तय होने की उम्मीद है। इंटीग्रेटेट चेक पोस्ट के भवनों में फाइनल टच के लिए रंग रोगन, बिजली वायरिंग, वाटर सप्लाई, खिड़की दरवाजा आदि बनाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। रूपईडीहा के पास नेपाल सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के बन जाने के बाद एक ही जांच चौकी पर सभी प्रकार की जांच होगी। इसमें सशस्त्र सीमा बल, लैंड कस्टम, रुपईडीहा इमीग्रेशन प्रशासन, एनजीओ आदि के द्वारा एक ही समय में सभी प्रकार की जांचे होना संभव हो सकेंगी। इससे आवागमन व आयात- निर्यात करने वाले वाहनों को समय कम लगेगा।
विज्ञापन

प्लांट क्वॉरेंटाइन के अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना आधा सामान नवनिर्मित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट में रख दिया है। अभी पूर्णतया संचालन शुरू नहीं हुआ है। इस कारण एसएसबी के बगल ही पुराने ऑफिस से काम चला रहे हैं। जैसे ही संचालन शुरू होगा उनका ऑफिस वहीं से संचालित हो सकेगा। वर्ष 2017 में परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लैंड पोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की देखरेख में यह परियोजना समापन की ओर है।
विज्ञापन


छह लेन की बनाई गई सड़क
यहां पर आवागमन के लिए नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने से छह लेन की सड़क इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट को जोड़ेगी। 55 हेक्टेयर क्षेत्रफल में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के चारों ओर बाउंड्रीवाल है। इसमें कार्गो बिल्डिंग, कैंटीन, होटल, वाहनों को चेक करने वाले आधुनिक स्केनर सहित सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है। करीब 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाला इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट सीमा क्षेत्र को विकसित सीमा की श्रेणी बनाने में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी के हवाले रहेगी सुरक्षा
इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बन जाने के बाद इसे एसएसबी के हवाले कर दिया जाएगा। सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी के डिप्टी कमांडेंट अनिल यादव ने बताया कि हमारे जवान इसकी देखरेख करेंगे। इससे यहां की सुरक्षा और चाक चौबंद बनाई जा सकेगी।

नेपाल क्षेत्र में भी भारत करा रहा निर्माण
नेपाल क्षेत्र में भी भारत सरकार इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण करवा रही है। भारत में तो यह जल्द शुरू हो जाएगा लेकिन नेपाल में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट तैयार होने में अभी समय लगेगा। ऐसे में एक तरफ बनाने के बाद दूसरी तरफ यदि कार्य अधूरा है तो इसका संचालन करना संभव नहीं हो सकेगा।

भारत की अति महत्वाकांक्षी परियोजना
इसके संचालन से भारत-नेपाल के व्यापार को गति मिलेगी। इससे रूपईडीहा वासियों को जाम से निजात भी मिलेगी। इससे व्यापारियों को प्रतिदिन होने वाले अतिरिक्त खर्च में भी कमी आएगी। यह परियोजना भारत-नेपाल मैत्री संबंध को और प्रगाढ़ बनाने में मददगार साबित होगा। दो महीनों के अंदर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पूरी तरह से संचालित होने की संभावना है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed