{"_id":"16bf008a343028563392173900af846a","slug":"instant-fir-in-womens-oppression-usmani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न में तत्काल दर्ज हो केस : जरीना उस्मानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न में तत्काल दर्ज हो केस : जरीना उस्मानी
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 25 Jun 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने गुरुवार को महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई की। उन्होंने एसपी को घटनाओं पर तत्काल केस दर्ज कर जांच के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न पर पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के साथ उन्हें सुरक्षा देने का भी आदेेश दिया। निरीक्षण के दौरान सांसद सावित्रीबाईफुले ने जिले में महिला अपराध के बढ़ते ग्राफ पर चिंता जतायी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीना उस्मानी गुरुवार को बहराइच जनपद के दौरे पर पहुंची। उनके साथ आयोग की सदस्य शीला सिंह, रुकैया बानो व सदस्य सचिव अनीता वर्मा सिंह मौजूद रहे। महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय से महिला उत्पीड़न संबंधी मुकदमों की जानकारी ली।
अध्यक्ष ने महिला एवं यौन उत्पीड़न के मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सभी थानों पर महिलाओं की समस्याओं सुनने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने महिलाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि विवेचना की कार्रवाई समय से पूरी कर उपलब्ध कराई जाए।