फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   inspection of construction work

अधकिारियों की टीम ने निर्माण कार्यों की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी

Fri, 28 Jun 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
inspection of construction work
उर्रा (बहराइच)। चौधरी गांव में सांसद निधि से इंटरलाकिंग सड़क व अंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल का निर्माण लाखों की लागत से किया जा रहा है। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न होने की शिकायत कुछ लोगों ने जिलाधिकारी से की। इस पर अधिकारियों की टीम चौधरी गांव पहुंची व निर्माण कार्य की जांच की।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्रामसभा चौधरी में सांसद निधि से चार किलोमीटर इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही गांव के अंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल भी बनायी जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने लगभग 10 लाख रुपये आवंटित किया है।
विज्ञापन

वहीं निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी की जा रही है। लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी शंभु कुमार ने एनआरएलएम के डीसी सुरेंद्र कुमार गुप्त, एई ग्रामीण सतीश राघवेंद्र, पीडब्ल्यूडी के एई सुरेश राम की अगुवाई में टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर अधिकारियों की टीम शुक्रवार को चौधरी गांव पहुंची। यहां सभी ने इंटरलाकिंग में लगाए जा रहे सीमेंट के ईंट की नाप ली। इसके बाद अंबेडकर पार्क की बाउंड्रीवाल की जांच की।

उपायुक्त स्वत: रोजगार सुरेंद्र गुप्त ने बताया कि डीएम के निर्देश पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की गई है। रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी। डीएम के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। इस मौके पर निर्माण विभाग के टीई करन सिंह व शिवांशु समेत अन्य ब्लॉकों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed