{"_id":"5d13af208ebc3e3cc4714e63","slug":"inspected-district-jail-bahraich-news-lko4674282103","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने डीएम व एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने डीएम व एसपी के साथ किया जेल का निरीक्षण
विज्ञापन
बहराइच। जनपद न्यायाधीश उपेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी शंभु कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के साथ बुधवार सुबह जिला कारागार का संयुक्त रूप से त्रैमासिक निरीक्षण किया। जिला जज ने कारागार प्रशासन द्वारा बंदियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लिया।
जिला जज उपेंद्र कुमार ने पाकशाला, वीडियो कान्फ्रेसिंग रूम, कारागार पीसीओ, बैरक संख्या 10 ए, बी व सी, बैरक 3 ए, बी, सी, डी व बैरक 4 ए, बी आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार अस्पताल सहित अन्य बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों के इलाज के बारे में जानकारी ली।
कारागार अस्पताल के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार वर्मा से दवा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। कारागार में स्थापित पुस्तकालय का भी अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर पुस्तकों की संख्या में इजाफा कियेे जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयीं। इस दौरान सीजेएम नूरी अंसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नवनीत कुमार भारती, कारागार अधीक्षक एसएन त्रिपाठी, जेलर वीके शुक्ला, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार वर्मा व एसके त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।