{"_id":"61db16b4baccbb60cb49b032","slug":"innocent-s-leg-chopped-off-by-chinese-manjha-serious-bahraich-news-lko61274605","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से कटा मासूम का पैर, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से कटा मासूम का पैर, गंभीर
विज्ञापन
बहराइच। नगर के मोहल्ला बशीरगंज में एक मासूम बालक का पैर चाइनीज मांझे से कट गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बच्चे को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
नगर में चाइनीज मांझे का प्रयोग प्रतिबंध के बाद भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। चाइनीज मांझे की चपेट में आने से पूर्व में भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। एक युवक की मौत भी गला कटने से हो चुकी है।
शनिवार को मोहल्ला बशीरगंज निवासी पांच वर्षीय बालक अरहान अपने घर के सामने खेल रहा था। तभी उसके पैर में चाइनीज मांझा फंस गया। इसी दौरान पतंग खींचे जाने पर उसका पैर गंभीर रूप से कट गया। उसकी चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। मासूम की हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सर्जरी के लिए लखनऊ रेफर किया है।