फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Innocent child fell in boiling oil, serious

Bahraich News: खौलते तेल में गिरी मासूम, गंभीर

Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 21 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Innocent child fell in boiling oil, serious
बहराइच। शहर के एक होटल पर खाने-पीने का सामान लेने गई बालिका बुधवार सुबह खौलते तेल में गिरकर बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मासूम की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन



महोलीपुरा मोहल्ला निवासी इनाया हलीम (07) बुधवार सुबह घर के लिए खाने-पीने का सामान लेने पास के एक होटल पर गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनाया जब सामान ले ही रही थी, उसी दौरान वहां कुछ और बच्चे भी पहुंच गए। भीड़-भाड़ और धक्का-मुक्की में मासूम का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में समोसा बनाने के लिए खौल रहे तेल की कड़ाही में गिर गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि धक्का लगने से इनाया होटल में भट्ठी पर रखी खौलते तेल की कड़ाही से जा टकराई। हादसे में उसका एक हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। बदन पर भी खौलते तेल के छींटे पड़े हैं। घटना के बाद होटल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मासूम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। स्थानीय लोग होटल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां पर लोग खड़े होकर सामान खरीदते हैं, उस जगह पर खौलते तेल की कड़ाही रखनी ही नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed