{"_id":"6560aa0ce510ff6b0c0ac8cb","slug":"innocent-child-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-bahraich-news-c-98-1-slko1013-6596-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मासूम की मौत
Fri, 24 Nov 2023 07:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 24 Nov 2023 07:20 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के चित्तौरा गांव में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्तौरा(बहराइच)। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को सीएचसी के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल सवार जीजा व उसके साथ रही पांच साल की बालिका को पीछे से टक्कर मार दी। रिश्ते में यह जीजा- साली है। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरिया निवासी नंदनी (5) शुक्रवार की शाम को अपने जीजा कमलेश के साथ साइकिल पर सवार होकर कोतवाली देहात के कोडरी गांव घूमने जा रही थी। तभी सीएचसी के निकट चित्तौरा गांव में अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल में पीछे से ठोकर मार दी जिसे। मौके पर ही नंदनी की मौत हो गई। कमलेश के भाई रंगीलाल ने बताया की उसकी साली की मौत हो गई है। देहात कोतवाल ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।