{"_id":"68651871619fa240f103a9e4","slug":"innocent-child-died-during-treatment-in-private-nursing-home-family-accused-doctor-negligence-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: निजी अस्पताल में लापरवाही से मासूम की मौत, स्टाफ बोला- 30 हजार लो... मामला रफादफा करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निजी अस्पताल में लापरवाही से मासूम की मौत, स्टाफ बोला- 30 हजार लो... मामला रफादफा करो
Wed, 02 Jul 2025 05:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jul 2025 05:36 PM IST
सार
बहराइच के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 18 माह की मासूम संध्या की मौत हो गई। वहीं, जब परिजन लापरवाही का वीडियो बनाने लगे तो मोबाइल छीन लिया और समझौते का ऑफर दिया।
विज्ञापन
मासूम संध्या (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले के हरदी क्षेत्र के बाहोरीपुर गांव निवासी मनोज कुमार ने अपनी 18 माह की बेटी संध्या को बुखार की शिकायत पर मंगलवार को बहराइच शहर के रैंबो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. सोमनाथ मौर्या पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
बुधवार सुबह बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर स्टाफ ने एक इंजेक्शन लगाया। इसके तुरंत बाद संध्या की हालत और ज्यादा खराब हो गई। मनोज का कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर को बुलाया लेकिन वह समय से नहीं पहुंचे। कुछ देर बाद जब डॉक्टर पहुंचे, तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: हाईकोर्ट पहुंचा सरकारी स्कूलों के विलय का मामला, फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 3 जुलाई को
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Weather in UP: मौसम में बड़े बदलाव के संकेत... कुछ दिन ब्रेक लेगा मानसून, परेशान करेगी गर्मी और उमस
मोबाइल छीना, समझौते की कोशिश
मासूम की मौत से गुस्साए परिजन जब इलाज में लापरवाही का वीडियो बना रहे थे, तब स्टाफ ने कथित रूप से मोबाइल छीन लिया। मनोज का दावा है कि बाद में अस्पताल का एक कर्मचारी आया और उसने 30 हजार लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कही।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन