फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   injection

और इंजेक्शन लगते ही बेहोश हो गई बालिका

Wed, 26 Jun 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
injection
फखरपुर (बहराइच)। पंडितपुरवा गांव निवासी बालिका का इलाज कराने परिवारीजन बुधवार को फखरपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सक ने बालिका को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही बालिका बेहोश हो गई। सीएचसी परिसर में ही वह पड़ी रही लेकिन उसे वार्ड में नहीं पहुंचाया गया। पिता व बहन बेहोश बालिका का जमीन पर ही इलाज कराते रहे।
विज्ञापन

भीषण गर्मी से छोटे बच्चे से लेकर बड़े तक परेशान हैं। किसी को दाने निकल रहे हैं तो किसी के शरीर में सूजन आ रहा है। फखरपुर विकास खंड अंतर्गत पंडितपुरवा गांव निवासी पूनम सोनी (12) के चेहरे पर सूजन आने व खुजली होने पर पिता बुधवार को उसे सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद पूनम बरामदे में पहुंची लेकिन इसी दौरान वह बेहोश हो गई। इससे पिता व छोटी बहन रोने लगी।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से उसके चेहरे पर पानी डाला गया, लगभग 10 मिनट बाद बालिका को होश आया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी जमीन पर ही उसे पानी व दवा देने की बात करते रहे लेकिन उसे वार्ड में भर्ती करने की जहमत नहीं की। इस पर बालिका के होश में आने पर परिवार के लोग उसे लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं स्वास्थ्य विभाग की इस संवेदनहीनता पर अस्पताल में मौजूद लोगों ने नाराजगी जतायी। खपुरवा निवासी राजकुमार व खालिदपुर निवासी रहमत अली ने कहा कि बालिका के बेहोश होने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे उसका इलाज जमीन पर ही होता रहा। यह अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता है।

सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने आई बालिका के बेहोश होकर अस्पताल परिसर में पड़े होने व बाद में इलाज न मिलने की जानकारी अभी हुई है। स्वयं मामले की जांच करूंगा जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed