फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Information

वीडीओ को सूचना न देना पड़ा भारी, सूचना आयोग ने 50 हजार का लगाया जुर्माना

Wed, 12 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Information
मोतीपुर (बहराइच)। जरही निवासी एक युवक ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी से मांगी। जानकारी न मिलने पर उसने सूचना आयोग में अपील की। आयोग ने ग्राम विकास अधिकारी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। जिला विकास अधिकारी को वसूली के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत जरही निवासी हरिओम चौधरी ने ग्राम विकास अधिकारी कैलाशनाथ को पत्र भेजकर गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूचना मांगी, लेकिन वीडीओ ने सूचना नहीं दी। इस पर खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर जनसूचना मांगी, लेकिन किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। इस पर हरिओम चौधरी ने राज्य सूचना आयोग अजय कुमार उप्रेती को पत्र भेजा।
विज्ञापन

राज्य सूचना अधिकारी ने जनसूचना न देने पर नाराजगी जताते हुए ग्राम विकास अधिकारी से 25-25 हजार का जुर्माना लगाया है। साथ ही खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा व जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा को पत्र भेजकर वेतन से 50 हजार रुपये कटौती किए जाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सूचना आयोग की इस कार्रवाई से ब्लाक के अन्य ग्राम विकास अधिकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed