फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inflation hits Holi, Khowa crosses three hundred

Bahraich News: होली पर महंगाई की मार, खोवा तीन सौ पार

Mon, 27 Feb 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 27 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Inflation hits Holi, Khowa crosses three hundred
बहराइच। होली में खोवे पर पड़ी मंहगाई की मार गुझिया की मिठास को फीकी कर सकता है। हालांकि रिफाइंड, चीनी, मैदा, आटा और मेवा के दाम भी पिछले साल की तुलना में बढ़े हैं। दूध के बढ़े दामों ने खोवे के बाजार को तीन सौ के पार कर दिया है। बढ़ती कीमतों से लोगों का बजट गड़बड़ाने लगा है। होली का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। होली के पर्व में अभी एक सप्ताह बचा हैं। महंगाई की आग में झुलस रहा मध्यम व गरीब वर्ग होली की तैयारी को लेकर काफी चिंतित दिखाई दे रहा है। आटा, चीनी, रवा व मैदा पिछले वर्ष की तुलना में पांच से दस रुपये तक मंहगा है। गुझिया बनाने में प्रयोग होने वाले खोवे के दाम में पिछले वर्ष की तुलना में 50 से 60 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रहा है। इसका मुख्य कारण दूध के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि है। इस वजह से खोवा तीन सौ के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन

सामग्री - 2022 2023
खोवा - 225 से 205 - 280 से 310
दूध - 40 - 55 से 60
चीनी - 38 - 40 से 42
रवा - 32 - 34 से 35
मैदा - 27 - 30 से 32
आटा - 25 - 28 से 30
रिफाइंड - 140 - 145
काजू - 740 से 850 - 750 से 900
किशमिश- 250 से 330 - 280 से 350
चिरौंजी - 1350 से 1400 - 1400 से 1500
गरी कटी- 150 से 175 - 180 से 200
सभी वस्तुएं प्रति किलो के हिसाब से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed