फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Inflation hit from vegetable to ration, bottle gourd crossed 50

Bahraich News: सब्जी से राशन तक महंगाई की मार, लौकी 50 पार

Mon, 31 Jul 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 31 Jul 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Inflation hit from vegetable to ration, bottle gourd crossed 50
बहराइच। महंगाई के कारण थाली महंगी होती जा रही है। महंगाई में बढ़ोतरी रुकने का नाम नहीं ले रही है, जिसके चलते आम लोग परेशान हैं। दाल 150 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। हरी सब्जियों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। मध्यम वर्गीय लोगों का भी रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

कमर तोड़ महंगाई का सितम लगातार जारी है। टमाटर व हरी मिर्च के दामों में आई उछाल के बाद अब राशन के दामों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। लगभग सभी घरों में इस्तेमाल होने वाले आंटा, चावल व दाल के दामों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। रसोई का बजट बिगड़ रहा है। बात अगर आंटे की करें तो 27 से 30 रुपये प्रति किलो मिलने वाला आटा 35 रुपये तक मिल रहा है।
विज्ञापन

30 से 40 रुपये प्रति किलो मिलने वाला चावल अब 35 से 45 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सबसे ज्यादा वृद्धि दाल के भाव में देखने को मिल रही है। कुछ महीनों पहले तक 110 से 120 तक मिलने वाली दाल इस समय 140 से 150 रुपये प्रति किलो हो गई है। तेल के दाम में भी पांच से 10 रुपये की वृद्धि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हरी सब्जियों के भी बढ़े दाम
दाल के रेट में बढ़ोतरी के बाद सब्जियों के भी दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। टमाटर अब भी 160 से 180 रुपये किलो बिक रहा है। लहसुन 60 रुपये की वृद्धि के बाद अब 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लौकी भी 20 रुपये की वृद्धि के साथ अब 50 रुपये किलो हो गई है। इस दौरान हरी मिर्च के दामों में कमी देखने को मिली है।



मसालों के दामों में उछाल
लोगों के घरों में दैनिक रूप से इस्तेमाल होने वाले मसालों के दामों में भी उछाल आई है। 150 रुपये प्रति किलो मिलने वाली अजवाइन 220 रुपये पहुंच गई है। मेथी 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये पर पहुंच गई है। जीरा 500 रुपये की वृद्धि के साथ 700 रुपये किलो, बड़ी इलाइची 200 रुपये की वृद्धि के साथ 1200 रुपये प्रति किलो, हल्दी 80 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 150 रुपये पहुंच गई है। लाल मिर्च 130 रुपये से बढ़कर अब 280 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed