{"_id":"69c82887cff410691d0d7db9","slug":"infant-dies-after-bike-overturns-mother-and-uncle-injured-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-146553-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बाइक पलटने से मासूम की मौत, मां व चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बाइक पलटने से मासूम की मौत, मां व चाचा घायल
Sun, 29 Mar 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
शिवपुर। बहराइच-नानपारा मार्ग पर शनिवार सुबह एक अनियंत्रित बाइक पलटने से आठ माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खैरीघाट के बाजपुरवा गांव निवासी सुधीर सिंह का 8 माह का बेटा शुभंकर सिंह कुछ दिनों से बीमार था। मां शशि सिंह बेटे को गोद में लेकर शनिवार को देवर अंकित सिंह के साथ बाइक से दवा लेने जिला मुख्यालय जा रहीं थीं। बहराइच-नानपारा हाईवे पर रामगांव के बेगमपुर के पास अचानक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
हादसे में मासूम शुभंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां शशि सिंह और चाचा अंकित सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस बुलवाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।