फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Indiscriminate cuts in Shravasti, rising anger

Bahraich News: श्रावस्ती में धड़ल्ले से हो रही कटौती, बढ़ रहा आक्रोश

Thu, 15 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 15 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Indiscriminate cuts in Shravasti, rising anger
श्रावस्ती। जिले की बिजली व्यवस्था दो दिनों से पटरी से उतर चुकी है। अघोषित कटौती से लोग बेहाल हैं। तेज हवा का बहाना कर पूरे दिन बिजली काटी जा रही है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आपूर्ति बाधित होने के कारण नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। अंधाधुंध बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

तराई में सूरज की किरणें मानो आग बरसा रही हैं। जिनकी तपन का अहसास सुबह नौ बजे से देर रात तक हो रहा है। इसके चलते नगर सहित गांवों में सन्नाटा देखा जा रहा है। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच चल रही तेज धूल भरी गर्म पछुआ हवा लोगों को झुलसा रही हैं। जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है। मांग बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली की अंधाधुंध कटौती भी की जा रही है।
विज्ञापन

एक तरफ पावर कॉर्पोरेशन तेज हवा का बहाना कर पूरे दिन बिजली काट रहा है, वहीं रात में भी कई कई घंटे आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे रहा है। बुधवार शाम ग्रामीण क्षेत्रों की बाधित विद्युत आपूर्ति रात दो बजे के बाद सामान्य हो सकी। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से ही आपूर्ति बाधित कर दिए जाने के कारण भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की जलापूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे पानी के लिए लोग तरसते रहे। ऐसे में लोगों को हलक गीला करने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। बिजली कटौती के कारण करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता व साढ़े बारह लाख की आबादी पूरी तरह से प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोक के बाद भी हो रही कटौती
भिनगा निवासी कैलाश शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री ने तीन दिन पूर्व प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। इसके बाद से बिजली की कटौती और बढ़ गई है। राघवेंद्र प्रताप मिश्रा व जगराम मिश्र का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कटौती उपभोक्ताओं के साथ अन्याय है। अमेरिका यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद महानगरों में बिजली कटौती रोक दी गई है। जबकि जिले में बिजली कटौती बढ़ी है।


जिले के सभी फीडरों की लाइन लंबी है। तेज हवा के कारण फीडर बार बार ट्रिप हो रहे हैं, जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। हवा की रफ्तार थमते ही सप्लाई सामान्य हो जाएगी।
- रणजीत चौधरी अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed